गोशाला के भूमि पूजन में भाग लेते ब्रिज मोहन गुप्ता और अन्य। स्वयं
करनाल। मदनपुर रोड पर बृज मोहन गुप्ता ने अपनी तीन एकड़ भूमि दान देकर गोशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया। गोशाला का नाम राधे-राधे गोशाला रखा गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर गोमाता की सेवा का संकल्प लिया। गोशाला समिति के सदस्यों ने बताया कि राधे-राधे गोशाला के निर्माण के साथ-साथ यहां वृद्ध आश्रम व गो चिकित्सालय का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र, सभी प्रकार के टेस्ट के लिए लैब भी लगाई जाएगी। मुकेश कुमार गुप्ता, पदम सैन गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुभाष गुप्ता, दुलिया राम शर्मा, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद