फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर कार्ड संबंधी दावे 27 तक होंगे दर्ज

Fri, 15 Nov 2013 11:58 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निखिल गजराज ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव वर्ष 2013 के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन सूचियों के लिए 27 नवंबर 2013 शाम 3:00 बजे तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निखिल गजराज ने सभी उपमंडल अधिकारियों, एमडी शूगर मिल शाहाबाद, नगराधीश एवं जिला राजस्व अधिकारी को आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा पंचकूला की अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत, पंचायत समिति के उप-चुनाव हरियाणा पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा-163, 164, 165 और 166 के नियम 8, 9, 10, 11 के उप-नियम 2 नियम 12 के तहत पंच, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्यों की मतदाता सूचियों की रिवीजन का प्रोग्राम जारी किया गया है।

इसके लिए एक जनवरी 2013 को क्वालीफाइंग तिथि मानते हुए ग्राम पंचायत व पंचायत समिति की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2013 को किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 22 नवंबर तक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद से क्लेम और आपत्तियां मांगी गई हैं। दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 27 नवंबर तय की गई है। दावे व आपत्तियों का निपटान 23 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत जारी करते हुए कहा कि नियमानुसर सभी प्रकार की कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूरी की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें