फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से नीचे गिरी वोल्वो, तीन मरे, 14 जख्मी

Sat, 14 Sep 2013 11:37 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शनिवार देर रात सड़क के बीचोंबीच पड़े एक शव को बचाने के चक्कर में मनाली मेल सेवा की वोल्वो बस सेक्टर छह के फ्लाईओवर से नीचे पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद ट्रॉमा सेंटर में कोहराम मच गया। मनानी बस सेवा की वोल्वो बस शनिवार शाम करीब सवा छह बजे दिल्ली से मनाली के लिए चली थी। बस में दो चालकों के अलावा 25 सवारियां बैठी थीं।

शाम आठ बजे बस करनाल में पहुंची और मधुबन के पास एक ढाबे पर यात्रियों ने भोजन किया। इसके बाद पौने नौ बजे बस यहां से मनाली के लिए रवाना हुई। अभी बस मुश्किल से चार किलोमीटर ही चली होगी कि छह सेक्टर के फ्लाईओवर पर उतरते वक्त कर्णेश्वर महादेव मंदिर के पास चालक को सड़क के बीचोंबीच एक व्यक्ति का शव दिखा।
विज्ञापन


चालक को लगा कि कोई हादसे का शिकार होकर गिरा हुआ। ऊहापोह में चालक ने जैसे ही सड़क के बीचोंबीच कट मारा तो बस फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में हाहाकार मच गया। इसी बीच राहगीरों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी लेकिन बाद में पुलिस ने यातायात सुचारु किया।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में झज्जर जिले के रोहद गांव का रहने वाला विनोद, गुजरात के आनंद का रहने वाला कमलेश पटेल तथा एक अन्य शामिल है। घायलों में चालक जयनंद, सहयोगी चालक केवल कृष्ण, शीलमपुर दिल्ली निवासी जयवीर और उसकी पत्नी फैजा, मृतक कमलेश की पत्नी निशा बेन, करनाल निवासी नवदंपति कमल और कोमल (दोनों हनीमून के लिए मनाली जाने को करनाल से ही सवार हुए थे), सुंदर नगर हिमाचल के स्वरूप कुमार, कोच्चि की साजिदा, यूक्रेन की एलीना, कुल्लू निवासी प्रमोद, आनंद गुजरात निवासी पीना केन और उनकी पत्नी तरूपा बेन तथा चुन्नीलाल का नाम शामिल है।

घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम इन घायलों का इलाज कर रही है। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सड़क के बीचोंबीच पड़े शव को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर, हादसे की सूचना पाते ही महापौर रेनू बाला गुप्ता, डीसी विकास यादव व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने भी अपनी टीम के साथ घायलों का हालचाल जाना। हादसे के बाद अस्पताल में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें