फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानाें ने बुलंद की हक की आवाज

Tue, 03 Dec 2013 09:40 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में किसानों को गन्ने की खरीद में आ रही दिक्कतों के खिलाफ करनाल सहकारी शुगर मिल परिसर में भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता किसान नेता मेहताब सिंह कादियान ने की। भाकियू की पंचायत में रोहतक मंडल के अध्यक्ष प्रेम चंद शाहपुर ने प्रमुख तौर पर शिरकत की। पंचायत में किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया।

गन्ना प्रबंधक वजीर सिंह ने किसान पंचायत में आकर किसानों के सामने आ रही दिक्कतों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। किसान ईलम सिंह व किसान सुखा सिंह ने मिल कर्मचारी व सिक्योरिटी गार्ड की ओर से बदतमीजी किए जाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए इन कर्मचारियों के  खिलाफ लिखित तौर पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की गई। इसके अलावा पंचायत में 0238 की पर्ची सीओ 89003 की वैराइटी के साथ शुरू किए जाने, कलसोरा गन्ना खरीद केंद्र से निर्धारित खरीद के अनुसार खरीद नहीं किए जाने, गन्ना खरीद की पूरे सीजन समान रूप से पर्ची जारी करने, गन्ने की अगेती, मध्यम व पछेती किस्म की खरीद की समय सारिणी जारी करने, मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई जाने व गोला पत्ती के नाम से किसानों की जाने वाली कटौती को लेकर चर्चा करते हुए ज्ञापन तैयार किया गया।

ज्ञापन को गन्ना प्रबंधक वजीर सिंह ने पंचायत में आकर प्राप्त किया। गन्ना प्रबंधक ने पंचायत में किसानों से चर्चा करते हुए इन दिक्कतों का जल्द ही समाधान करने की घोषणा की। किसान पंचायत में रतन मान ने कहा कि किसानों के साथ होने वाली किसी भी ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसी किसी ज्यादती का सभी किसान एकत्रित होकर मुंहतोड़ जवाब देंगे। किसानों से गोले पत्ती के नाम पर काटी जा रही कटौती को सहन नहीं किया जाएगा।

इस प्रकार की कटौती को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाएगा। मौके पर भाकियू रोहतक मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, सुरेंद्र सांगवान, ओमपाल मढांण, धनेतर सिंह राणा, डॉ. श्याम सिंह मान, प्रमाल सिंह राणा, सतीश कलसौरा, बलवान संगवान, सूरजमल रसूलपुर, महेंद्र सिंह सुल्तानपुर, रामसिंह मोदीपुर, राजेंद्र सांगवान, रामफल मौजूद थे।

मांगों के लिए सड़कों पर उतरीं आशा वर्कर
करनाल में जिलेभर की आशा वर्करों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की। आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले विरोध जता रही आशा वर्करों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

आशा वर्कर यूनियन की राज्य अध्यक्ष रोशनी देवी ने कहा कि सत्ता के नशे में मुख्यमंत्री गलत व्यवहार कर रहे हैं, कुछ दिनों की बात बाकी है। समय आने वाला है। मुख्यमंत्री के पद तक किसी भी नेता और व्यक्ति को जनता के वोट पहुंचाते हैं। राज्यभर में आशा वर्कर है।

किसी भी हाल में अपनी मांगों को पूरा कराए बिना चैन नहीं लेंगी। जिलेभर की आशा वर्कर शहर के कर्ण पार्क में एकत्रित हुई। सैकड़ों महिला आशा वर्कर विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए ओल्ड जीटी रोड के रास्ते कमेटी चौक पहुंचीं। आशा वर्करों ने कमेटी चौक पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया।

मुख्यमंत्री की बात से नाराज आशा वर्कर पॉलीथिन में आटा भी लेकर कमेटी चौक पहुंची। उन्होंने आटा भी पुतले पर ही चढ़ा दिया। महिला आशा वर्करों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को पूरा करने के बजाय योजना बंद करने की बात कहकर उनका अपमान किया है।

यह बात मुख्यमंत्री ने राज्य कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को कही। इस बात पर सीएम के गृह जिले रोहतक समेत तमाम हरियाणा की महिला आशा वर्कर मुख्यमंत्री के व्यवहार से खफा हैं। वे अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं। किसी से कोई भीख नहीं मांग रही।

आशा वर्कर राज्य में बहुत छोटा दर्जा है लेकिन ऐसा नहीं है कि उनका सम्मान नहीं हो। सीएम को जनता के प्रति विनम्र और संतुष्टिदायक और स्नेहपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुदेश रानी ने कहा कि आशा वर्कर चुप बैठने वाली नहीं है।

इस पूरे मामले का जवाब जबरदस्त आंदोलन के माध्यम से दिया जाएगा। आशा वर्कर पूरे प्रदेश में संगठित है। उन्हें किसी बात की परवाह नहीं है। मौके पर प्रेस सचिव सुनीता फूसगढ़, जिला सचिव सुमन सुभरी ने कहा कि 22 दिसंबर को रोहतक में ही बड़ा आंदोलन होगा।

प्रदर्शनकारियों में एसकेएस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंहमार, मलकीत सिंह, रोशनलाल, सुरेशपाल, जोगा सिंह, जगमाल सिंह, पार्वती, करतार रानी, सुरेशो, सुमन शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें