दयाल सिंह कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन फाइनल मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में विनय कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में वंशिका 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम रहीं। दोनों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में गैर-शिक्षण स्टाफ विजेता रहा।
मुख्य अतिथि कॉलेज के पूर्व छात्र एवं भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल रोहित साहनी रहे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने योग कलाओं का भी प्रदर्शन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के मुखिया डाॅ. जयकुमार ने वर्ष 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में बताया। खेलकूद में विभिन्न बैचों के करीब 100 पूर्व छात्रों ने भी भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम :
चैटी दौड़ (महिला वर्ग)
प्रथम – सलोनी, एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर
द्वितीय – हन्नी शर्मा, बीएससी. (एलएस) चतुर्थ सेमेस्टर
तृतीय – आरजू, बीएससी. (एलएस) द्वितीय सेमेस्टर
200 मीटर दौड़ (महिला वर्ग)
प्रथम – वंशिका, बीए द्वितीय सेमेस्टर
द्वितीय – श्रुति, बीएससी (एलएस) चतुर्थ सेमेस्टर
तृतीय – श्यामली, बीए चतुर्थ सेमेस्टर
200 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग)
प्रथम – विनय कुमार, बीए द्वितीय सेमेस्टर
द्वितीय – जयंत कुमार, बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर
तृतीय – ओम बट्टन, बीकॉम (ऑनर्स) द्वितीय सेमेस्टर
100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग)
प्रथम – वंशिका, बीए द्वितीय सेमेस्टर
द्वितीय – वंशिका, बीए छठवां सेमेस्टर
तृतीय – श्रुति, बीएससी (एलएस) चतुर्थ सेमेस्टर
100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग)
प्रथम – विनय कुमार, बीए द्वितीय सेमेस्टर)
द्वितीय – ओम बट्टन, बीकॉम (ऑनर्स) द्वितीय सेमेस्टर)
तृतीय – जयंत, बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर
100 मीटर बाधा दौड़ (पुरुष वर्ग)
प्रथम – कुशाग्र, बीए चतुर्थ सेमेस्टर
द्वितीय – पांशु, बीएससी (सीएस) षष्ठ सेमेस्टर
तृतीय – अभिषेक कुमार, बीए द्वितीय सेमेस्टर
100 मीटर दौड़ (पूर्व छात्राएं)
प्रथम डॉ. विशाखा गुप्ता, द्वितीय लतिका शर्मा, तृतीय डॉ. पूनम खरंगढ़
100 मीटर दौड़ (पूर्व छात्र)
प्रथम हिमांशु कौशिक, द्वितीय संजीव कुमार, तृतीय डॉ. योगेश
रस्साकशी (पूर्व छात्र एवं शिक्षण स्टाफ– पुरुष)
विजेता – शिक्षण स्टाफ
संगीत कुर्सी (शिक्षण स्टाफ – महिला)
प्रथम डॉ. ज्योत्स्ना, द्वितीय ऋतुम्भरा
100 मीटर दौड़ (गैर-शिक्षण स्टाफ)
प्रथम मंगत, द्वितीय दीपक, तृतीय सुमित
क्रिकेट मैच (शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ)
परिणाम – गैर-शिक्षण स्टाफ विजेता
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – रिंकू कुमार
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज - सुशील रंगा
शतरंज प्रतियोगिता
प्रथम सुशील कुमार (शिक्षण स्टाफ), द्वितीय अजय कपूर (गैर-शिक्षण स्टाफ)
रस्साकशी (महिला वर्ग) – डॉ. विशाखा गुप्ता की टीम