फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ग्रामीणों को मिली नए ट्यूबवेल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। गढ़ी जाटान गांव में बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए ट्यूबवेल को ग्राम पंचायत की ओर से चालू करवाया गया। इस मौके पर युवा सरपंच रविंद्र शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम पंचायत की मेहनत रंग लाई है तभी जाकर गांव में नए ट्यूबवेल की सौगात मिली है।
विज्ञापन


सरपंच ने बताया कि नए ट्यूबवेल के चालू होने से गांव वासियों को पीने के पानी की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से गांव में पौधरोपण किया गया है, नई पौध तैयार होने के लिए पानी की बहुत जरूरत थी। अब नए ट्यूबवेल लगने से इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील कि गांव को हरा भरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण कर उसका संरक्षण करने की जिम्मेदारी भी लें। मौके पर जेई रणबीर शर्मा, ट्यूबवेल ऑपरेटर प्रवीण कुमार, राजेश, सचिव मुकेश, अनिल कुमार, दीनानाथ, हुकम चंद प्रधान, मुकेश, सुदामा, विनोद, सतीश, सतबीर व जितेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें