फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दूषित जलापूर्ति से ग्रामीणों में रोष

Sat, 28 Sep 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा खंड के दनियालपुर गांव में जलापूर्ति में गंदगी आने से ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि यहां की पाइपलाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इस कारण से पाइप लाइन में बार-बार लीकेज होने से यह समस्या हो रही है। इस समस्या का न तो पंचायत के पास समाधान है और न ही बीडीपीओ व जिला प्रशासन समाधान कर पा रहे है।

गांव के प्रीतम डेरा निवासी जोगिंद्र सिंह, महिंद्र सिंह, गुरमेल, जरनैल, भरपाई, सुरजपाल, विद्या देवी, सीटो, जसमेर, बबली, प्रवीन, रिंकु, मुकेश व ग्रामीण रामफल, मेजर सिंह, महिंद्रो देवी, स्नेहलता, केला देवी, सुखदेवी का कहना है कि गांव में भी हर घर में पाइप के जरिये गंदगी आ रही है। इस कारण से ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर है। पिछले एक सप्ताह से तो इतना गंदा पानी आ रहा है कि गांव में हैजा व डायरिया फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों के गले खराब व बुखार होने लगे है।
विज्ञापन


धर्मपाल का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले हमारी पंचायत के खंड कुंजपुरा में भी जलापूर्ति में गंदगी आने से संकट इतना ज्यादा गहरा गया था कि गंदे पानी ने तीन जिंदगी ले ली थी। यहां की पीएचसी पर गले व खांसी के मरीजों की लाइन लग गई थी। अगर यही हालात दनियालपुर में भी रही तो यहां के हालात इससे भी खराब हो जाएंगे क्योंकि गांव में न तो कोई स्वास्थ्य केंद्र है तथा नहीं ही सप्ताह में कोई डॉक्टर जांच के लिए आता। पंचायत द्वारा गांव की फिरनी पर कूड़ादान रखवाए गए है वह भी गंदगी व बरसात के पानी से भरे पड़े है।

पंचायत की ओर से इनकी सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव की जलापूर्ति पहले से ही खराब है ऐसे में अब पंचायत द्वारा हैंडपंप के नाम पर घरों में सबमर्सिबल पंप लगवाकर जल का दोहन किया जा रहा है। हैंडपंप का पानी भी गलियों में खुले में चलता है। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन द्वारा बड़े-बड़े वादे किए गए कि लेकिन धरातल पर आज भी खुले में नालियों में पानी बहता है।

दनियालपुर में जलघर से सप्लाई शुरू होते ही सैकड़ों टोंटियां बेवजह नालियों में चलती है। गांव में चारो ओर नालियों के टूटे होने के कारण जल निकासी भी गंभीर समस्या बनी हुई है। नालियों के पास से ही पानी की सप्लाई की पाइप है, लीकेज होते ही नालियों का गंदा पानी जलापूर्ति में आता है। गांव के सरकारी स्कूल के पास को बारिश में निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि दनियालपुर में प्रशासक राज के दौरान घर-घर से कचरा उठान होता था।

अब यहां पर घरों से कचरा ले जाने की कोई सुविधा नहीं है इस कारण से ग्रामीण पास में बनी जोहड़ में ही गंदगी डालते है। इस कारण से गांव में मच्छर व मक्खियों का भारी प्रकोप है। खंड कार्यालय व जिला से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में सभी तरह की सुविधाओं का टोटा है।


पीने के पानी के साथ आ रही गंदगी

गांव में पीने के पानी में इतनी गंदगी आ रही है कि पीना तो दूर इसमें बर्तन व कपड़े भी नहीं धुलते। ऐसे में ग्रामीण गंदे पानी में ही नहाने को मजबूर है। एक बार तो नहाने के बाद शरीर से इतनी बदबू आती है जैसे कीचड़ में सन गए हो।

-अंग्रेजो देवी

समस्या हुई गंभीर लोग हो रहे परेशान

चुनाव के समय में भी हमने यहीं समस्या उठाई थी की हमारी डेरे में पाइपलाइन दोबारा से बिछवाई जाए तथा नाले के ऊपर से पुल बनाया जाए। यहां पीने के पानी व निकासी की इतनी गंभीर समस्या है कि लोग बरसात में तो अपने काम पर भी नहीं जा पाते। -भरपाई


जगह-जगह से लीक है पाइपलाइन

दनियालपुर में जलापूर्ति की पाइपलाइन जगह-जगह से लीक है। एक समस्या दूर नहीं होती दूसरी खड़ी हो जाती है। समाधान के नाम पर ट्यूबवेल ऑपरेटर व पंचायत हाथ खड़े कर देती है। बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत पर भीसमाधान नहीं हुआ। -कैलाशो
विज्ञापन



नहीं हो पा रहा समस्या का समाधान

प्रीतम डेरा निवासियों ने कई बार शिकायत की लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ। पाइपलाइन लीकेज को काम चलाऊ ढंग से ठीक किया जाता है कुछ दिन बाद दोबारा से यही समस्या बन जाती है। पंचायत का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। -गुरनाम सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें