हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को नगला चौक पर 80 लाख रुपये से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130 वें एपिसोड को सुना।
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सत्ता का अर्थ शक्ति नहीं, बल्कि जनता की निस्वार्थ सेवा है। वर्तमान सरकार ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है, जहां अब राजनीति का अर्थ सत्ता भोग नहीं बल्कि जनसेवा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले यमुना बेल्ट के गांवों की हालत दयनीय थी, गलियां कच्ची थीं और लोगों को केवल वोट बैंक समझा जाता था। हमने इस इलाके को वोट बैंक समझने के रिवाज को बदला है और पिछले 11 वर्षों में सड़कों का जाल, नए स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और शुगर मिल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स देकर विकास को नई गति दी है।
उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि गांव में दो चौपालों की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर व अन्य प्रक्रियाओं के बाद इनका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।