फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गांव गगसीना को मिली 2.25 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Mon, 16 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घरौंडा  गांव  गगसीना  में सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करते विधान सभा अध्यक्ष हर​विंद्र कल्याण
विज्ञापन
घरौंडा। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार को गांव गगसीना में करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष ने 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। 36 लाख रुपये की लागत से बने अंबेडकर भवन, 9.54 लाख रुपये की लागत से निर्मित कश्यप चौपाल और 5 लाख रुपये की लागत से प्रजापत धर्मशाला में बने कमरों का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि गांव के लिए 53 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य भी स्वीकृत हो चुके हैं, जिन पर जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों से राजनीति से ऊपर उठकर गांव की स्वच्छता, शिक्षा और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश सोनी, पूर्व महासचिव जसवीर संधू, पानीपत मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुमित संधू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें