फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विज ने अंबाला छावनी बस स्टैंड का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाएं मिलने पर स्टेशन अधीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज ने अंबाला छावनी बस स्टैंड का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाएं मिलने पर स्टेशन अधीक्षक निलंबित
विज्ञापन

- बस से दिल्ली जाते समय करनाल बस अड्डे पर उतरे, खामियां देख रोडवेज जीएम और पार्किंग ठेकेदार को लगाई फटकार
- बोले, बस अड्डों पर ठेकेदारों और अधिकारियों ने बना रखा है घर का राज, हिस्सा-पत्ती दे दो और जगह घेरो की चल रही नीति



माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला/करनाल। परिवहन विभाग मिलते ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महकमे की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को वह अंबाला छावनी बस स्टैंड पर निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां शौचालय से दुर्गंध आ रही थी। सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा था व दुकानों का सामान बाहर निकला था। इन अव्यवस्थाओं को देख अनिल विज नाराज हो गए और उन्होंने मौके पर स्टेशन अधीक्षक अजीत सिंह को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। वहीं दुकानों का सामान बाहर होने पर जुर्माना लगाने व जांच के आदेश दिए।
इसके बाद वे अंबाला से रोडवेज की एसी बस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। करनाल में शाम को बस नए अड्डे पर रुकी तो वह खुद भी उतर गए और करीब 15 मिनट तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पार्किंग व अड्डा परिसर में बेतरतीब तरीके से दुकानें लगी देखकर वे भड़क गए और रोडवेज जीएम, पार्किंग ठेकेदार और दुकानदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन


गलत तरीके से पार्किंग में खड़े वाहनों का एसएचओ को चालान करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सामग्री की दुकान के सैंपल भी मौके पर भरवाए। यहां पार्किंग परिसर में बड़ी दुकान सजी थी, जबकि ठेके में दुकानदार को थोड़ी जगह दी है। विज ने दुकानदार और रोडवेज जीएम कुलदीप से कहा कि छोटी सी दुकान बाजार में बनाने के लिए मां-बाप की जिंदगी की कमाई लग जाती है और यहां अफसरों को खुश करके दुकानें सजी हैं। कोई पूछने वाला ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बस अड्डों पर ठेकेदारों और अधिकारियों ने घर का राज बना रखा है। हिस्सा-पत्ती दो और जगह घेरो की... व्यवस्था चलाई है, इसे बंद करना होगा।
विज्ञापन




टेंडर की शर्तें नहीं बताईं तो पूछा किसका आशीर्वाद है...

परिवहन मंत्री अनिल विज ने पार्किंग में अव्यवस्था देखते ही मौके पर जीएम को बुलाया और पूछा कि कार और स्कूटर खड़ा करने की कितनी फीस है। जीएम ने बताया कि बाइक के 10 और कार के 30 रुपये हैं। टेंडर की शर्तें हैं, इसके बाद बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े देखकर वे भड़क गए। बोले कि घर का राज चल रहा है यहां, किसका आशीर्वाद है तेरे पर। कोई मर्जी कहीं जगह घेर लो, हिस्सा पत्ती दिए जाओ, है न..। सरकार है, जनता का पैसा है और जनता हिसाब मांगती है। उन्होंने एसएचओ को चालान के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री पीने के पानी, पार्किंग, यात्रियों के बैठने के प्रबंधों से नाखुश दिखे। बस अड्डे की बुकिंग खिड़की बंद मिलने पर गुस्साए विज ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि यात्रियों के बैठने की जगह नहीं है और वेंडर्स ने अड्डों पर कब्जे कर रखे हैं। करनाल अड्डे पर पहुंचे विज कैंटीन में गए और खाने की गुणवत्ता और कीमत को लेकर ड्राइवर और यात्रियों से पूछताछ की। बस में यात्रियों से भी उन्होंने बातचीत करके व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। यात्रियों ने भी उनके साथ सेल्फी कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें