फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने भेजी आत्महत्या करने की वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जुंडला गेट निवासी 15 दिन से लापता एक पति ने अपनी पत्नी के पास आत्महत्या करने की चिट्ठी और एक वीडियो भेजी है, जिसे देखकर पत्नी बेसुध हो गई। इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन पति का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में राखी गाबा ने बताया कि उसका पति सन्नी गाबा 15 दिन से लापता है। वैसे तो वह हर रोज फोन पर बात करता है। जब उसे आने के लिये कहती हूं तो वह आज कल आने की बात करता था। कल रात को उसके पति ने उसके पास एक चिट्ठी और वीडियो भेजी जिसमें वो आत्महत्या करने की बात कह रहा है। पुलिस जांच अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि
जुंडला गेट निवासी एक महिला ने अपने पति के बारे में शिकायत दी थी कि उसका पति लापता है और उसने आत्महत्या करने की धमकी भरी वीडियो और चिट्ठी भेजी है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें