फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिसंबर को शिफ्ट की जाएगी सब्जी मंडी

Sun, 13 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लिए परेशानी बनी सब्जी मंडी को आखिरकार शिफ्ट करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। आगामी 17 दिसंबर को पुरानी सब्जी मंडी को नई सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि, शिफ्टिंग को लेकर आढ़तियों और फड़ी विक्रेताओं में रोष है। उनका कहना है कि नई सब्जी मंडी में समस्याओं को दूर किया जाए।
विज्ञापन

लगभग 18 करोड़ की लागत से 35 एकड़ में बनी नई सब्जी मंडी में  सब्जी विक्रेताओं के लिए 22 शॉप कम फ्लेट (एससीएफ), 36 छोटे बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ 4 पार्किंग स्थल, 4 सुुलभ शौचालय, एक कैंटीन तथा एक विश्राम गृह की भी व्यवस्था की गई है। सब्जी विक्रेताओं के लिए  328 दुकानें तथा 4 बड़े शेड बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 15 छोटे शेडों में 400 सब्जी विक्रेताओं के लिए भी फड बनाए गए हैं। नई सब्जी मंडी में रोशनी की व्यवस्था के लिए 4 बड़े टावर तथा 19 छोटे टावर लगाए गए हैं। गौरतलब है कि 19 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों की मांग के अनुरूप नई सब्जी मंडी का उद्घाटन किया था। हालांकि, इससे पहले ही कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मंडी का उद्घाटन किए जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस भी दर्ज किया था।  इस बारे में डीसी डॉ. जे गणेशन का कहना है कि 17 को मंडी शिफ्ट की जाएगी, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
वर्जन
नई सब्जी मंडी बनने से करनाल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। नई सब्जी मंडी के शिफ्ट होने से जाम में निजात मिलेगी, नई सब्जी मंडी को आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। व्यापारियों और दुकानदारों को चाहिए कि वे नई सब्जी मंडी में अलाट हुई दुकानों और फंडों में शिफ्ट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेंद्र सिंह, ओएसडी, कैंप कार्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें