फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी : डीसी

Tue, 11 Mar 2014 11:47 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त एनके सोलंकी ने सभागार में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार आगामी 10 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जिला में सभी 668 मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली तथा अशक्त मतदाताओं के लिए रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

चुनाव को पारदर्शी एवं शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। प्रदेश को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव खर्च की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किया गया है, जिसके दृष्टिगत उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर नजर रखने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर एक चुनाव खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनाव के विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निर्वाचन विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-180-1332 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी समितियों का गठन किया जा चुका है और उम्मीदवार के चुनाव खर्च पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। उम्मीदवार द्वारा प्रचार प्रसार के लिए मीडिया में दी जाने वाली पेड न्यूज तथा अन्य प्रचार सामग्री पर भी विशेष नजर होगी तथा इस खर्च को उम्मीदवार के चुनाव खर्च में शामिल किया जाएगा।

पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन किया गया है तथा निर्वाचन विभाग द्वारा मीडिया पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया है। कोई भी उम्मीदवार मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए देने वाली सामग्री का सर्टिफिकेट इस कमेटी से स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही इस सामग्री को प्रकाशित या प्रचारित करवा सकेगा। चुनाव के पश्चात मतगणना के 30 दिन तक सभी उम्मीदवारों द्वारा चुनाव खर्च का ब्योरा आयोग को भेजना होगा तथा ऐसा करने में असमर्थ रहने वाले उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने चुनाव डियूटी में तैनात किए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ईमानदारी पूर्वक चुनाव डियूटी देने को कहा ताकि चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न करवाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिला में स्थित विभिन्न कार्यालयों से मांगी गई कर्मचारियों की सूची भी जल्द सौंपने को कहा है, ताकि चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान न पैदा हो। मौके पर गुहला के उपमंडलाधीश अशोक बंसल, परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र तोमर, सुरेंद्र भोरिया, गुरमेल सिंह,  टेकन राम शर्मा एवं आशीष चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी सुभाष मेहता, तहसीलदार रोशन लाल, चुनाव नायब तहसीलदार दिनेश कुमार, प्रेम नैन सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें