वरुण छाबड़ा का नियुक्ति पत्र देते एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सदस्य। संस्था
करनाल। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने हरियाणा प्रदेश टीम का विस्तार करते हुए सोनीपत के युवा समाजसेवी वरुण छाबड़ा को संगठन का स्टेट चेयरमैन, हरियाणा नियुक्त किया है। ये नियुक्ति फाउंडेशन के नैशनल चीफ सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा व नैशनल सुप्रीमो पवन शर्मा ने की। दोनों पदाधिकारियों ने वरुण छाबड़ा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। वरुण छाबड़ा ने ईमानदारी, सच्चाई और पारदर्शिता के साथ जीवन जीने का संकल्प लिया। नैशनल चीफ सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि फाउंडेशन देशभर में ‘अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन’ के उद्देश्य से कार्य कर रहा है और संगठन की टीमें सभी राज्यों में सक्रिय हैं। ब्यूरो