फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंडर-11 में वरदान व अनाया मालिक प्रथम

Mon, 13 Apr 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते वीरेंद्र स्वयं
विज्ञापन
करनाल। निर्मल विहार स्थित बी-24 बैडमिंटन अकादमी में आयोजित दोदिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-9 से अंडर-17 तक के मैच हुए। अंडर-11 में वरदान प्रथम व आश्मन गर्ग द्वितीय रहे। महिलाओं में अनाया मालिक प्रथम व अर्शिता चौधरी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

बी-24 अकादमी के संचालक विजेंद्र सिंह ने बताया कि कोच शिवम, शालू, सुमित, गुरप्रीत ने व्यवस्थाएं संभालीं। लड़कों की सिंगल्स अंडर-9 में धैया ख़ैवाल प्रथम व कार्तिक कुमार द्वितीय रहे। महिलाओं में खुशी प्रथम व याक्षी द्वितीय रहीं। लड़कों की सिंगल्स अंडर-13 में केशव प्रथम व यशवर्धन द्वितीय रहे। महिलाओं में काव्या प्रथम व अनाया मालिक द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम

-लड़कों के सिंगल्स अंडर-15 में हरीश धूपर प्रथम व केशव द्वितीय रहे।
- लड़कों के सिंगल्स अंडर-17 में नमन शर्मा प्रथम व देव पूरी द्वितीय रहे।
-लड़कों के सिंगल्स अंडर-19 में गर्व बुलंदी प्रथम व आयुष्मान द्वितीय रहे।
-लड़कों के डबल्स अंडर-11 में आश्मन गर्ग और राघव सक्सेना प्रथम व केशव और सात्विक द्वितीय रहे।

-लड़कों के डबल्स अंडर-13 में क्षितिज और केशव प्रथम व सोमिल कंबोज और अयान गोयल द्वितीय रहे।

-लड़कों के डबल्स अंडर-15 में हरीश धूपर और हर्ष्मन अंतिल प्रथम व सोतिल कंबोज और अयान गोयल द्वितीय रहे।

-लड़कों के डबल्स अंडर-17 में तनवीर और आरव प्रथम व अभिजोत और आयुष्मान द्वितीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें