.अंतर्राष्ट्रीय मिस टीनएजर मे तीसरे स्थान पर रही जेशमीन का स्वागत करते ग्रामीण स्वयं
इंद्री। इंडोनेशिया में मिस टीनेजर यूनिवर्स-2026 प्रतियोगिता में करनाल की 17 वर्षीय जैसमीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता 3 अप्रैल को आयोजित की गई थी। जैसमीन कौर रविवार को करनाल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का उनका सपना था। माता-पिता के साथ ने लक्ष्य तक पहुंचाया। पिता आर्मी अधिकारी हैं वहीं माता एक गृहिणी हैं। प्रतियोगिता में फैशन, ब्यूटी और सवाल जवाब सहित कई प्रकार की स्तरीय प्रतियोगिता से गुजरते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। जैसमीन 14 वर्ष की उम्र से मॉडलिंग कर रही हैं। संवाद