फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दूध में मिलावट रोकने के लिए एनडीआरआई से साझेदारी कर सकती है उत्तर प्रदेश सरकार

विज्ञापन
1006 एनडीआरआई में पशुपालन तकनीक देखते यूपी के एसीएस (पशु पालन) मुकेश कुमार मेश्राम।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर प्रदेश सरकार सड़कों पर घूमते निराश्रित पशुओं को आशियाना देने के प्रति गंभीर है। खासकर पूर्वांचल में श्वेत क्रांति के लिए कदम भी उठाने जा रही है। इसी कड़ी में यूपी सरकार के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई), का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यहां की पशु संवर्धन और दुग्ध में मिलावट की तात्कालिक पहचान तकनीक पर कार्य किया जाएगा।
प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने एनडीआरआई पहुंचकर निदेशक डॉ. धीर सिंह से बातचीत की। निदेशक बाहर थे लेकिन उनके निर्देश पर वैज्ञानिकों ने उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों, शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा किसानोन्मुख गतिविधियों की जानकारी दी। यहां विभिन्न विभागाध्यक्षों से मिलाकर पशुधन अनुसंधान केंद्र, मॉडल डेयरी संयंत्र, पशु जैव प्रौद्योगिकी प्रभाग एवं राष्ट्रीय दुग्ध गुणवत्ता एवं सुरक्षा संदर्भ केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरआई देश में दुग्ध अनुसंधान एवं शिक्षा का आदर्श संस्थान है तथा यहां विकसित प्रौद्योगिकियां किसानों और दुग्ध उद्योग दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग और एनडीआरआई के बीच घनिष्ठ सहयोग एवं साझेदारी स्थापित करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के पशुधन क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि यूपी में सर्वाधिक दूध होता है लेकिन निराश्रित पशु एक बड़ी चुनौती है। 12 लाख पशुओं के लिए आश्रय तैयार किए जा रहे हैं, आठ लाख पशुओं को आश्रय दे भी दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें