फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिना चिकित्सकों के अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर

Wed, 13 Dec 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए छह अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले थे। इनमें से दो अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटरों में एक भी चिकित्सक नहीं है। इस कारण यहां पर आने वाले मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गौरतलब है कि ये सेंटर करीब छह महीने पहले ही खोले गए थे। इनमें से चार में तो चिकित्सक आ गए, लेकिन दो में यह चिकित्सक अब तक नियुक्त नहीं हो पाए हैं। राम नगर व अर्जुन नगर में बनाए गए हेल्थ वेलनेस सेंटर में चिकित्सक नहीं हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर के अर्जुन नगर, मायापुरी काॅलोनी, राजेंद्र सेठ कालोनी, जनकपुरी काॅलोनी, राम नगर काॅलोनी, प्रताप गेट पर यह केंद्र खोले गए हैं। अर्जुन नगर में चिकित्सक ने नियुक्ति ले ली थी, लेकिन कुछ समय तक सेवाएं देने के बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर में चिकित्सकों की कमी को लेकर आला अधिकारियों के साथ पत्राचार शुरू किया गया है। इसके तहत मुख्यालय में पत्र लिखा गया है। चिकित्सकों की कमी के बीच यहां पर यहां पर नर्स और फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

हेल्थ वेलनेस : वेलनेस का अर्थ शरीर, मन व आत्मा का स्वस्थ होना है। इन केंद्रों पर मलेरिया, हीमोग्लोविन,ब्लड प्रेशर, वजन,स्पूटम,बलगम सहित कुल 14 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध होने के साथ साथ आमजन को योग के माध्यम से निरोग रखने के लिए प्रेरित भी किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें