फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए छह तक करें आवेदन

Sat, 30 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा द्वारा राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के आवेदन की अतिम तिथि बढ़ाकर छह दिसंबर कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने वाले संस्थानों को पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


इन पुरस्कारों में दो लाख रुपये तक की नकद राशि, स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा एवं हरेडा द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान करने हेतु पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इस योजना के दिशा-निर्देशों की एक प्रति हरेडा की वेबसाइट http://www.hareda.gov.in/ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय करनाल के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है। पात्र उपभोक्ता अपना आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय कमरा नं 16, दूसरी मंजिल, करनाल में भी अपना आवेदन जमा करा सकता है। एडीसी ने कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं से आह्वान किया है वे इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें