फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इग्नू की परीक्षाएं दो से, नौ जेलों समेत बने 32 केंद्र

Sat, 30 Nov 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इग्नू की वार्षिक परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू हो रही हैं। घर बैठे अपनी नौकरी व कामकाज के साथ ही पढ़ाई करने वाले प्रदेश के 39987 परीक्षार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर करनाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से विभिन्न जिलों में 32 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से नौ केंद्र अलग-अलग जिलों के जेल में भी हैं, जहां बंदी एवं कैदी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा को लेकर इग्नू की ओर से प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। जिन्हें परीक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बिना प्रवेश पत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। इसके लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि सुबह के सत्र में परीक्षा 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं सायं के सत्र में परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षाएं नौ जनवरी 2025 तक चलेंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं बहुत व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय केंद्र की तरफ से सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाई गई। विद्यार्थियों को हिदायत है कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के अलावा अपना आई कार्ड भी साथ लेकर केंद्र पर जाएं।



किस जिले में कितने केंद्र

करनाल में पांच केंद्र बने हैं। हिसार, सिरसा में, फतेहाबाद में, सोनीपत में, कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद, भिवानी, कैथल, रोहतक और यमुनानगर में केंद्र बनाए गए हैं। करनाल में बुद्धा कॉलेज, विनायक पॉलिटेक्निक काछवा, गुरु नानक खालसा कॉलेज व जेके इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के अलावा एक जेल में केंद्र बनाया है।
विज्ञापन




परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू होकर नौ जनवरी 2025 तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विद्यार्थी अपनी तैयारी के साथ ही परीक्षा दें। परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पूर्व ही केंद्र पर पहुंचें। किस विषय की परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी वेबसाइट पर डेटशीट के माध्यम से दी गई है। केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर आना जरूरी होगा। - डॉ. धर्मपाल, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें