संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एसईडब्ल्यूए) विभाग, हरियाणा ने आमंत्रित किए।
इसका उद्देश्य समाज में दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर, सम्मानजनक जीवन प्रदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित कर अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं पोर्टल https://award.socialjusticehry.gov.in पर 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं या जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश https://socialjusticehry.gov.in/notifications-order पर उपलब्ध हैं। पुरस्कारों की राशि 15 हजार से 50 हजार तक निर्धारित की गई है। साथ ही प्रशस्तिपत्र, मेडल और मानपत्र भी दिए जाएंगे। संवाद