फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अपठित गद्यांश और व्याकरण के सवाल आए आसान, पूरे अंक आने की उम्मीद

विज्ञापन
अपठित गद्यांश और व्याकरण के सवाल आए आसान, पूरे अंक आने की उम्मीद - फोटो : अपठित गद्यांश और व्याकरण के सवाल आए आसान, पूरे अंक आने की उम्मीद
विज्ञापन
- 77 केंद्रों पर 14,433 विद्यार्थियों ने दी हरियाणा बोर्ड की परीक्षा, पांच केंद्रों पर किया उड़नदस्तों ने निरीक्षण, नहीं मिला नकलची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। हरियाणा बोर्ड 10वीं के विद्यार्थियों ने वीरवार को अंग्रेजी की परीक्षा दी। विभिन्न केंद्रों से परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने बताया कि पेपर उम्मीद से ज्यादा आसान आया। अपठित गद्यांश, ग्रामर और लेखन से जुड़े अधिकांश प्रश्न सीधे और पाठ्यक्रम आधारित रहे। जिले में बनाए गए 77 परीक्षा केंद्रों पर 14,433 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 12 बजे से परीक्षार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली।
निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र वितरित किया गया और सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों के नजदीकी क्षेत्र तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने दिया गया। साथ ही जिले में बनाए गए केंद्रों में से उड़नदस्तों ने पांच केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया, लेकिन कहीं से भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन


इन केंद्रों की हुई जांच
उड़नदस्तों ने करनाल शहर में सेक्टर-13 अर्बन एस्टेट राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर के गवर्नमेंट गर्ल्ज और गवर्नमेंट बॉयज, जुंडला व गांव खेड़ी नरू के राजकीय विद्यालयों सहित पांच स्कूलों में व्यवस्था जांची। इस बीच उड़नदस्तो ने बच्चों के प्रश्नपत्रों पर रोलनंबर की जांच की। साथ ही उन पर टिक का निशान लगा है या नहीं, प्रश्नपत्र मिस तो नहीं, कमरे के अंदर रोशनी, खिड़कियों के आस-पास और शौचालयों में कोई नकल करने का सामान सहित विद्यार्थियों की जांच की। परीक्षार्थियो के कॉलर, जुराबे, जूते और बेल्ट आदि की जांच की। इस दौरान नकल का न तो कोई सामान मिला और न ही कोई विद्यार्थी नकल करता दिखा।



आर्टिकल और वॉइस से जुड़े सवाल आए
निधि ने कहा कि टेंस, आर्टिकल और वॉइस से जुड़े सवाल सीधे थे, जिन्हें हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। लेखन खंड में पत्र और अनुच्छेद भी आसान विषयों पर आधारित रहे, जिससे अधिकांश परीक्षार्थियों ने समय से पहले ही प्रश्नपत्र पूरा कर लिया।




पेपर में अच्छे अंक आना संभव
नैना ने बताया कि उत्तर सही ढंग से लिखे हैं इसलिए पेपर में अच्छे अंक आना संभव है। ग्रामर के सवाल भी वही थे जिनकी तैयारी कक्षा में करवाई गई थी। पत्र लेखन और अनुच्छेद के विषय भी परिचित थे। पेपर समय से पहले पूरा हो गया और अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।


प्रश्नों ने नहीं उलझाया
वंदना ने बताया कि इस बार अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में कोई भी ऐसा सवाल नहीं आया जिसने उलझन पैदा की हो। विशेष रूप से व्याकरण वाले भाग में टेंस और आर्टिकल से जुड़े प्रश्न काफी आसान थे। अपठित गद्यांश छोटा और स्पष्ट था, इसलिए उत्तर ढूंढने में समय नहीं लगा।



पहले से किया था अभ्यास
सोनम ने कहा कि अंग्रेजी का पेपर देखकर शुरू में थोड़ा तनाव था, लेकिन प्रश्न पढ़ते ही राहत मिल गई। अधिकतर सवाल सीधे पाठ्यक्रम से थे। लेखन खंड में पत्र और अनुच्छेद ऐसे विषयों पर थे जिनका अभ्यास पहले से किया हुआ था।


वर्जन-
सभी केंद्रों पर परीक्षा नकलरहित रही। कहीं भी कोई विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं मिला। जिले के सभी केंद्रों पर पूर्ण सख्ताई और निगरानी के साथ परीक्षरा संपन्न हुई।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड

मोडरेट रहा मनोविज्ञान का प्रश्न पत्र
वीरवार को सीबीएसई की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मनोविज्ञान विषय की परीक्षा दी। ओपीएस केंद्र से बाहर आए छात्रों के अनुसार, प्रश्नपत्र में कठिनाई का स्तर मध्यम रहा। सभी प्रश्न करने योग्य थे किसी में भी इतनी उलझन नहीं हुई। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे, जबकि कुछ सवालों ने सोचने पर मजबूर किया। परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. राजन लांबा ने कहा कि मनोविज्ञान की परीक्षा चुनिंदा छात्रों ने ही दी। परीक्षा के दौरान कोई नकल नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें