करनाल। असंध में कैथल रोड बाइपास पर एक अज्ञात बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में
असंध निवासी सावन ने बताया कि कैथल रोड बाईपास के समीप वह पशुओं को लेकर 16 मार्च को करीब दस बजे पैदल असंध से आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद