करनाल। गांव रमाना रमानी में एक युवक को यूरोप भेजने के नाम पर 10.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रमाना रमानी निवासी सुरिंद्र सिंह ने बताया कि उसके बेटे इकबाल सिंह को यूरोप में नौकरी के लिए 11 लाख रुपये में वीजा लगवाने की बात हुई थी। उन्होंने 10.70 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। उसने ये सारी रकम आढ़ती से उधार लेकर दी थी। उन्होंने जमीन का बयाना भी लिखवाया है। लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को यूरोप नहीं भेजा। उन्हें फर्जी दस्तावेज दे दिए। उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे। संवाद