फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केंद्रीय मंत्री ने मूनक व सालवन में विकास कार्यों का लिया जायजा

Wed, 26 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने मूनक व सालवन में विकास कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रास्ते में गांव मूनक और सालवन में रुके। उन्होंने दोनों गांव का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में इन कार्यों को और तेज गति से पूरा किया जाए। ग्राम पंचायतों के सरपंचों को भी विकास कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए।



केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गांव मूनक के आंबेडकर भवन पहुंचे। उन्होंने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प चढ़ा उन्हें नमन किया। इसके बाद पंचायत समिति के साथ बैठक कर गांव के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। विकास कार्य में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सबसे पहले गांव में चल रही लाइब्रेरी के बारे में पूछा। इस दौरान सरपंच ने लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने गांव के पानी की निकासी, तालाब के सौंदर्यीकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सिंचाई विभाग की ओर से लगभग तीन किलोमीटर के कच्चे नाले को पक्का करने के लिए एक करोड़ रुपये के कार्य को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री ने मूनक स्थित स्टेडियम का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए करीब दो एकड़ में अलग से व्यायामशाला बनाई जाए। उन्होंने गांव में शिवपुरी में होने वाले कार्यों के बारे में पूछा।
उन्होंने कहा कि सभी श्मशान को सार्वजनिक किया जाए ताकि इसमें किसी जाति का भेदभाव न हो। ग्रामीणों ने लड़कियों के 10वीं तक के स्कूल को 12वीं तक बनाने, गांव में लाइट लगाने और श्मशान घाट की दीवार बनाने की भी मांग रखी। जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल जिले के नौ बड़े गावों को गोद लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान मार्केट कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण राणा, सरपंच फूल कुमारी, ऐसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, बीडीपीओ उम्मेद सिंह, असंध बीडीपीओ प्रशांत कुमार, जेई सुशील कुमार, राममेहर पंच, जय भगवान, शक्ति, दलबीर, गोपाल राणा, मूलचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें