फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ढाई साल में बनना था अंडरपास, डेढ़ वर्ष बंद रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल/घरौंडा। झींवरहेड़ी में निर्माणाधीन अंडरपास का काम डेढ़ साल बाद फिर शुरू हुआ है। उम्मीद है जल्द कार्य पूरा होगा। यह अंडरपास ढाई वर्ष में बनकर तैयार होना था। लेकिन महज छह माह ही इसका काम चला। इसके बाद एजेंसी ने काम रोक दिया। अब प्रशासन की सख्ती के बाद दोबारा काम शुरू हुआ है। यह निर्माण कार्य अगले दो वर्ष में पूरा होने की संभावना है।
बुधवार को एसडीएम राजेश सोनी ने निर्माणाधीन अंडरपास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री की भी जांच की। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों का इससे आवागमन जल्द शुरू हो सके। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम ने घरौंडा नए बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बसों का बस अड्डे में आवागमन और सुलभ बनाने व यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जीटी रोड पर पुल के नीचे रास्ते को चौड़ा किया जा रहा है। अभी बसों को अड्डे पर आने-जाने के लिए थोड़ा-सा घूमकर रास्ता तय करना पड़ता है, इससे हादसे का अंदेशा रहता है। पुल के नीचे रास्ते चौड़ा करने से बसों का सीधे अड्डा में प्रवेश हो सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें