करनाल। उत्तर रेलवे के दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक पर बुधवार को भी एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें देरी से पहुंची। सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी तय करने वालों और दैनिक यात्रियों को झेलनी पड़ी।
दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनाें में ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से सुबह 9:20 बजे करनाल पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल सवा घंटे की देरी से सुबह 11:47 बजे आई। अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अंबाला कैंट-पानीपत लोकल अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से सुबह 9:35 बजे पहुंची। इनके अलावा नेताजी एक्सप्रेस ने भी करीब डेढ़ घंटे तक लोगों को इंतजार कराया। दिल्ली कालका, हजरत निज्जामुद्दीन-कुरुक्षेत्र, जम्मू मेल, जम्मूतवी भी निर्धारित समय से आधे घंटे तक की देरी से पहुंचीं। ब्यूरो