फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम आवास पर खुले दरबार में भड़के सीडब्ल्यूसी चेयरमैन

विज्ञापन
काला कपड़ा लगाकर बैठे उमेश चानना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रेमनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बृहस्पतिवार को जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान विवाद हो गया। समस्याएं सुन रहे मुख्यमंत्री के निजी सचिव और बाल कल्याण समिति के चेयरमैन के बीच नोकझोंक हो गई, जिसके बाद चेयरमैन काला कपड़ा बांधकर मुख्यमंत्री आवाज के बाहर बैठ गए। उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री के निजी सचिव का व्यवहार ठीक नहीं था। हालांकि बाद में निजी सचिव उनसे मिलने आए और गलतफहमी दूर हुई। करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री आवास के बाहर हंगामे का माहौल रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु सिंह आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी बीच वहां पर बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चानना भी पहुंचे। किसी बात पर उनकी निजी सचिव के साथ बहस हो गई। वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर आकर मुंह पर काला पकड़ा पहनकर बैठ गए। उन्होंने निजी सचिव पर अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी सचिव ने उनसे कहा कि तुम्हारी रिपोर्ट ठीक नहीं है। इसी बात पर नोकझोंक शुरू हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और उमेश चानना को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। चानना का कहना था कि वह तभी उठेंगे, जब निजी सचिव आएंगे। बाद में निजी सचिव बाहर आए और बाल कल्याण समिति के चेयरमैन को अपने साथ अंदर ले गए। जिसके बाद चेयरमैन का कहना था कि परिवार का मामला था, अब सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें