फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अपशब्द कहने वालों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम... तेज करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
लघु सचिवालय की पार्क में बैठक करते एससी समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सूरज हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को दलित समाज के लोगों ने महापंचायत की। फव्वारा पार्क में दो घंटे तक चली महापंचायत में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। एलान किया कि गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। पंचायत के बाद में लघु सचिवालय पहुंचकर अतिरिक्त उपयुक्त राहुल रईया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे। घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। गोंदर गांव में हुए सूरज हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन


-

प्रमुख मांगें

- आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला की हो तत्काल गिरफ्तारी

- एडवोकेट सोनिया तंवर के खिलाफ दी गई शिकायत की निष्पक्ष जांच

- गोंदर गांव में दलित बस्ती में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग

-

ज्ञापन पर हुआ विवाद

ज्ञापन सौंपने से पहले महापंचायत में शामिल कुछ लोगों की ओर से अलग से ज्ञापन दिए जाने पर विवाद की स्थिति बन गई। अन्य लोगों के आपत्ति जताने पर दोबारा आधिकारिक रूप से नया ज्ञापन तैयार कर एडीसी को सौंपा गया।

-

सोशल मीडिया पर दी गई धमकी
एडवोकेट सोनिया तंवर के बेटे को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दिए जाने का आरोप भी उठाया गया। सोनिया तंवर ने अलग से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

-



जांच डीएसपी को सौंपी : एसपी
प्रदर्शन के दौरान अपशब्द बोले जाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप कुमार को सौंपी है। विवेचना में आगे जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप कुमार ने बताया कि वह अभी मामले के तथ्यों को एकत्रित कर रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-



दोनों पक्षों को साथ बैठाने का किया जाएगा प्रयास : राजपूत सभा

राजपूत सभा के प्रधान डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि घर में जवान बेटे की लाश आई हो उस दौरान आवेश में कुछ गलत शब्द महिलाओं से निकल गए हैं। उन्होंने माफी भी मांग ली है। अब इस विवाद और इस पर होने वाली राजनीति को यहीं खत्म किया जाना चाहिए। आपसी भाईचारा स्थापित करने के लिए लिए दोनों पक्षों के लोग साथ बैठ कर कोई रास्ता खोजेंगे। विदित हो कि एक दिन पहले राजपूत समाज ने सूरज हत्याकांड में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें