फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यूको बैंक घरौंडा में लगाई सेंध, चोरी बची

Thu, 29 May 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। चोरों ने मंगलवार रात पानीपत-करनाल सर्विस लेन पर रेलवे रोड चौक और अराईपुरा रोड चौक के बीच स्थित यूको बैंक में सेंध लगा दी। चोरों ने बैंक की पिछली दीवार को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। चोर नकदी या दस्तावेज चुराने में असफल रहे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
बैंक कर्मचारी बुधवार सुबह जबरोजाना की तरह कार्यालय पहुंचे तो टूट-फूट देख स्तब्ध रह गए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बैंक के अंदर घुसने के लिए चोरों ने सीढ़ियों की तरफ वाली दीवार को निशाना बनाया। कर्मचारियों ने देखा कि वहां करीब एक फुट से ज्यादा चौड़ा गड्ढा किया गया था और ईंटें बिखरी पड़ी थीं।
विज्ञापन

बैंक के भीतर कंप्यूटर सिस्टम इधर-उधर बिखरे मिले, जिससे यह संकेत मिला कि चोरों ने गहरी सेंधमारी की योजना बनाई थी। एक कुर्सी पर नुकीला लोहे का हथियार भी बरामद हुआ है, जिसे देखकर पुलिस को आशंका है कि चोर किसी भी बाधा से निपटने के लिए पूरी तैयारी से आए थे।



सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरों ने स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन उसे तोड़ नहीं सके। खोदाई के कुछ प्रयास वहां भी दिखाई दिए हैं। फिलहाल बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कोई नकदी या दस्तावेज चोरी नहीं हुए हैं । पुलिस बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। बैंक अधिकारियों ने भी कहा है कि सुरक्षा टीम की तकनीकी जांच के बाद ही पुलिस को औपचारिक शिकायत सौंपी जाएगी।
विज्ञापन



पीएनबी की तरावड़ी शाखा में लगी थी सेंध
चोरों ने पीएनबी की तरावड़ी शाखा में रात को दीवार में सेंध लगाई थी। चोर ने अंदर घुसने के बाद बैंक के काउंटर, अलमारियों और मशीनों को खंगाला। चोर को कैश या अन्य कीमती सामान हाथ नहीं लगाष वह पासबुक अपडेट मशीन को एटीएम समझ कर तोड़ गया। इसके बाद पैसे नहीं मिले तो एक टैब चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें 18 मई की रात 12:59 बजे एक चोर शाखा में दाखिल होता दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें