फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने नाबालिग से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों द्वारा एक प्रवासी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन लड़की की तबियत खराब होने के बाद उसके साथ हुए दुष्कर्म का पता चला। पुलिस ने रेप पीड़िता की चिकित्सीय जांच के बाद दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घरौंडा पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि शहर में किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने हवस का शिकार बना लिया। आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने रेप के बारे में किसी को बताया तो वे उसके परिवार को जान से मार देंगे। लड़की की तबियत खराब होने के बाद उसके परिजनों को बेटी के साथ हुई घिनौनी घटना का पता चला। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया। जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी के परिजन लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। दोनों लड़के पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इसकी वजह से उन्हें किराए का मकान भी बदलना पड़ा। वहीं घरौंडा थाना प्रभारी का कहना है कि नाबालिग के साथ रेप के मामले में केस दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी अतुल और हनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोरोना टेस्ट करवाने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें