फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वांट पर बाइक और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्हेड़ा गांव के एक युवक के साथ गन प्वाइंट पर बाइक और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो युवकों पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव बल्हेड़ा निवासी 19 वर्षीय जावेद पुत्र सलीम की गांव में मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान है। दुकान का सामान लेने के लिए जावेद सोमवार को बाइक से बरसत गांव में आया था। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे वह अपनी बाइक पर बल्हेड़ा की ओर रवाना हुआ। बरसत से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर दो युवकों ने उसको लिफ्ट के लिए इशारा किया। पीड़ित युवक जावेद ने बताया कि उसने उन दोनों युवकों के पास बाइक रोक दिया। इतने में ही दोनों युवकों ने पिस्टल निकाली और उसकी कनपटी पर रख दी। जावेद का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके पास से करीब दो हजार रुपये की नकदी लूटी और उसे बाइक छोड़कर भागने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी बरसत की तरफ बाइक लेकर फरार हो गए। युवक ने परिजनों को इसकी सूचना दी। बाद में युवक घरौंडा थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि बल्हेड़ा गांव के युवक जावेद ने दो युवकों पर बाइक व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें