फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक युवक उत्तराखंड के चमोली का निवासी था जो करनाल रोड स्थित सिंह होटल में काम करता था। सोमवार की सुबह होटल के कमरे में ही पंखे से लटकता उसका शव बरामद किया गया। वहीं दूसरी ओर रुकसाना गांव निवासी एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। दोनों ही मामलों में पुलिस की एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

चमोली निवासी प्रकाश (23 ) करनाल रोड स्थित सिंह होटल में काम करता था। सोमवार को होटल के कमरे में पंखे से लटकता उसका शव मिला है। मृतक के साथ काम करने वाले उसके मामा गुड्डू ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार की रात को भी लगभग 10 बजे होटल का काम निपटाने के बाद प्रकाश ने खाना खाया था। इसके बाद सभी अपने अपने कमरे में जाकर सो गए थे। सुबह उठे तो प्रकाश कमरे से बाहर नहीं आया। जब कमरा खोलकर देखा गया तो प्रकाश का शव पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने इसकी सूचना होटल के मालिक को दी। फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे मामले में गांव रुकसाना निवासी 17 वर्षीय गोविंद का शव खेत में एक पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के माता पिता भी नहीं थे और वह मानसिक रूप से परेशान रहता था, जिसके चलते युवक ने फांसी लगाई है।
थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि होटल में फंदा लगाने वाले युवक के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं गांव रुकसाना वाले मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें