फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में दो महिला पहलवानों ने जीते पदक

Sat, 17 Jan 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खिलाडियों का स्वागत करते ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की जीविका और वनिका ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। ऑल इंडिया ट्रेडिशनल रेसलिंग एंड पंक्रेशन फेडरेशन की ओर से 7 से 12 जनवरी तक गोवा के मापुसा में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नागा कुश्ती को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर शामिल किया गया। 15 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए। करनाल की जीविका ने अंडर-55 किलो भार वर्ग में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वनिका ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। जीविका और वनिका के हिनौरी गांव में पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जीविका ने अपनी जीत का श्रेय परिवार और कोच सतविंद्र सिंह को दिया है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर तो पदक जीत चुकी हैं अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतना है। वनिका ने कहा कि अगर परिवार का साथ न होता तो शायद वह कभी भी इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें