फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनियमितता बरतने पर दो अल्ट्रासाउंड मशीनें सील

विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी कार्यक्रम को बढ़ावा देने के बैठक करती सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला समुचित प्राधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने की।

बैठक में डॉ. पूनम चौधरी ने कमेटी के सदस्यों के साथ पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिले के अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों में हो रहे क्रियान्वयन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप सिविल सर्जन (परिवार नियोजन) डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि जिले में पिछले महीने लिंग अनुपात 984 दर्ज किया गया है। साथ ही पिछले तीन महीनों के दौरान 78 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर इस माह दो अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. शीनू चौधरी, एसएमओ डॉ. अंजू, एडीए डॉ. पंकज, एडीए विजय कौशिक तथा डब्ल्यूसीडीपीओ नीलोखेड़ी संतोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें