फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अक्षय तृतीया पर दो हजार करोड़ के स्वर्ण कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अक्षय फल प्रदान करने वाली अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। इस बार जिले के सराफा कारोबारियों को पिछले साल से अधिक यानी करीब दो हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। जिसके लिए सराफा कारोबारियों ने तैयारी कर ली है, वहीं अबूझ शुभमुहूर्त होने के कारण वाहनों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, बर्तनों, कपड़ों आदि की भी जमकर खरीदारी की संभावना है। शहर के अधिकतर बैंक्वेट हाॅल, मैरिज हाॅल, सामुदायिक केंद्र आदि में अग्रिम बुकिंग है।
अक्षय तृतीया पर बिना शुभमुहूर्त पूछे बच्चों के मुंडन, गृह प्रवेश, सगाई, विवाह आदि कराए जा सकते हैं और सोना-चांदी, दो पहिया वाहन, कार की खरीदारी के लिए अक्षय तृतीया को खास माना जाता है। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार अक्षय तृतीया पर हरियाणा में अबूझ साहा होने के कारण अधिक शादियां होती हैं।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर जो भी कार्य किया जाता है, वह अखंड होता है। शादी करने वालों का जीवन सदा सुखमय रहता है, पति-पत्नी के बीच प्रेमभाव बना रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सूर्य और चंद्रमा इस दिन अपने सबसे उज्ज्वल चरण में रहते हैं।
महंगाई के बावजूद बढ़ रही सोने की खरीदारी : विकास बंसल
शहर के सराफा कारोबारी ओपीएस ज्वैल्स, नेहरू पैलेस के निदेशक विकास बंसल के अनुसार भले ही सोने के भाव में रिकॉर्ड महंगाई हुई है, लेकिन लोगों में सोने की खरीदारी का रुझान बढ़ा है। लोग स्वर्ण को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। जहां तक महंगाई में खरीदारी की बात है तो हर व्यक्ति की अपनी अलग खरीद क्षमता है, अपनी जेब के अनुसार ही खरीदारी करता है। जिले की करीब पांच सराफा दुकानों की बात करें तो पिछले साल करीब 1500 करोड़ तो इस अक्षय तृतीया पर जिले में करीब 2000 करोड़ रुपये का स्वर्ण कारोबार होने की संभावना है।
दुकानदारों ने भी हर श्रेणी के ग्राहक की पसंद के अनुसार यानी भार में हल्के, लेकिन भारी दिखने वाले आभूषणों को तैयार कराया है। अभी तक जो स्थिति दिख रही है, उससे सोने के भाव में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

सोने-चांदी के सिक्कों की खरीद में तेजी: सराफा बाजार के जेएस ज्वैलर्स के संचालक पंकज बताते हैं कि सोना महंगा होने के चलते लोग खास जरूरत वाले आभूषण ही खरीद रहे हैं। ऐसा पहली बार देखा गया कि दुकान पर सोना खरीदने के लिए ग्राहक नहीं आ रहे। जो ग्राहक पहले 10 तोले सोना लेने आता था, उसने इस बार छह या सात तोले में काम चला लिया। अब केवल सोने और चांदी के छोटे सिक्के खरीदने के लिए लोग आ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें