फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध रोड गांव कतलहेड़ी के समीप 12वीं का पेपर देकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों की ट्रक से टक्कर हो गई। इनमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। दोनों छात्रों की मौत से गांव में मातम है। तीनों छात्र गांव उपलाना के रहने वाले हैं और तीनों ही दोस्त थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिये कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

होम साइंस का पेपर देकर लौट रहे थे
परिजनों ने बताया कि असंध के गांव उपलाना निवासी 25 वर्षीय राजेश, 25 वर्षीय अरविंद व 26 वर्षीय अमजीत तीनों दोस्त हैं और बाइक पर सवार होकर सुबह करनाल 12वीं का होम साइंस का पेपर देने गये थे। पेपर देकर जब वह वापस घर लौट रहे थे तो कतलेहड़ी गांव के अड्डे पर एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें राजेश व अरविंद की मौके पर मौत हो गई और अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
मलेशिया और सऊदी अरब भी गये थे तीनों छात्र
परिजनों ने बताया कि मृतक राजेश की 10 दिसंबर को ही शादी हुई थी। इससे पहले वह मलेशिया में भी रहा है। वहीं मृतक अरविंद 6 महीने पहले ही मलेशिया से लौटा है। घायल अमरजीत सऊदी अरब गया था तो 8 महीने से गांव में ही रह रहा है। तीनों दोस्त 12वीं के पेपर देने गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कतलेहड़ी के समीप बाइक सवार तीन छात्रों की बाइक ट्रक से टकरा गई थी। दो छात्रों की मौत हो गई है तीसरा गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।
नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, निसिंग थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें