घरौंडा। पुलिस ने घरौंडा क्षेत्र में दो नशा तस्करों को पकड़ा है। एक के पास से 2.10 किलो गांजापत्ती व दूसरे के पास से 115 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों के खिलाफ घरौंडा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
मंगलवार को सहायक उपनिरीक्षक रोहताश व मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि नशीला पदार्थ बेचने वाला बलहेड़ा गांव निवासी नाजिम घरौंडा की तरफ आएगा। इसके बाद बरसत-गढ़ीभरल सड़क पर मंगलगढ़ी के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद जब नाजिम बैग लेकर नाके से गुजरने लगा तो पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट विद्युत निगम के उपमंडल अधिकारी युवराज सिंह की मौजूदगी में तलाशी ली, जिससे 2.10 किलो गांजापत्ती बरामद हुआ।
दूसरी ओर घरौंडा के गुरुद्वारा चौक के समीप से वार्ड 13 पटवारी मोहल्ला घरौंडा निवासी बनारसी दास को काबू कर 115 ग्राम अफीम बरामद की है।