फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खजूरी रोड पर दो दुकानों के तोड़े ताले, लाखों का सामान चोरी

Fri, 10 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खजूरी रोड स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया, वहीं गांव ककडौनी से पंचायती भूमि पर खड़े सफेदे के 27 पेड़ चोरी कर लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। गांव नागल निवासी रियासत खान ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी खजूरी रोड पर नॉर्दन धर्म कांटा के पास दुकान है। छह अक्तूबर की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सात अक्तूबर की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। जांच करने पर दुकान से 30 किलो तांबे की तार, चार बंडल पीवीसी तार, दो मोटरें, चार एमवीपीसी चोरी थे। बाद में पता चला कि पड़ोसी सलमान की मोबाइल की दुकान से भी छह मोबाइल चोरी हैं। इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पंचायती भूमि से सफेदे के 27 पेड़ चोरी
यमुनानगर। व्यासपुर की बीडीपीओ आस्था गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव ककडौनी की पंचायती भूमि पर सफेदे के पेड़ खड़े हैं। सात अक्तूबर को सूचना मिली कि इनमें से कई पेड़ काट लिए गए। सूचना पाकर मौके पर जायजा लिया गया। इस दौरान जांच में पंचायती भूमि से सफेदे के 27 पेड़ कटे मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें