फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयर हाउस कारपोरेशन को सवा पांच करोड़ का चूना

Wed, 27 Nov 2013 12:15 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो राइस मिल मालिकों द्वारा वेयर हाउस कारपोरेशन को मिलिंग के नाम पर लिए गए धान के बदले चावल न लौटाकर पांच करोड़ 25 लाख रुपये से भी अधिक की चपत लगी है।
विज्ञापन


पुलिस ने वेयर हाउस के जिला प्रबंधक की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। दोनों राइस मिलों में एक राइस मिल कैथल के रेलवे स्टेशन के निकट है जबकि दूसरी गांव खेड़ी गुलाम अली में चलाई जा रही है।

पहले मामले में वेयर हाउस कारपोरेशन के जिला प्रबंधक यशपाल ने बताया कि वर्ष 2012-13 सत्र में एक अक्तूबर 2012 से वेयर हाउस द्वारा कैथल के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गुप्ता राइस मिल के मालिक शिव कुमार गुप्ता के साथ करार किया था।
विज्ञापन


जिसके तहत उसे कारपोरेशन के लिए धान खरीद कर चावल का भुगतान 31 मार्च 2013 तक करना था। इसके तहत उसने वेयर हाउस के लिए 80 हजार 370 क्विंटल ए-ग्रेड धान खरीदा था। उसे धान की मीलिंग करते हुए 31 मार्च 2013 तक चावल का भुगतान करना था।

लेकिन उसने 31 मार्च 2013 तक पूरे चावल का भुगतान नहीं किया। यह भुगतान एफसीआई को जमा करवाना था। इसके बाद सरकार द्वारा भुगतान के लिए उसे ओर समय दिया गया। इसके बाद भी उसने चावल जमा नहीं करवाया। जिस पर उसे 30 सितंबर 2013 तक का समय दिया गया।

इस अवधि में भी मिल मालिक ने चावल जमा नहीं करवाया। जिसके बाद वेयर हाउस ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। डीएम ने कहा कि 30 सितंबर 2013 तक एजेंसी का लगभग 6,700 क्विंटल चावल का भुगतान शेष है। जिस पर होल्डिंग चार्ज सहित अन्य खर्च लगाकर कुल दो करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया जाना है।

करीब सात हजार क्विंटल चावल का भुगतान नहीं किया
इसी तरह से हुडा निवासी रीवा गर्ग एवं खेड़ी गुलाम अली निवासी शमशेर सिंह ने मिलिंग के लिए किए गए कांट्रेक्ट के तहत वेयर हाउस को चावल का भुगतान नहीं किया।

गांव खेड़ी गुलाम अली में लगाए गए गणपति राइस मिल ने 61 हजार 840 क्विंटल धान की खरीद की थी और उसे चावल एफसीआई को देना था। लेकिन 30 सितंबर 2013 तक छह हजार 920 क्विंटल चावल का भुगतान नहीं हो सका। जिस पर होल्डिंग चार्जिज लगाकर विभाग का कुल 2 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक का बकाया बनता है।

कई बार नोटिस देने के बावजूद जब दोनोें फर्म संचालकों ने न चावल जमा करवाया और न ही इसकी कीमत की राशि जमा करवाई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना शहर प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें