फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की नीयत से ट्राला चालक की हत्या

Tue, 26 Nov 2013 10:31 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में जींद के पिल्लू खेड़ा की अनाज मंडी से ट्राले में रादौर के लिए धान ले जा रहे चालक का शव तरावड़ी पुलिस ने सोमवार देर शाम गांव सग्गा के समीप से बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगोें के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर सुराग जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के अनुसार ऐसा लगता है कि हत्या गला दबाकर की गई है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि चालक के साथ लूट हुई है व उनकी हत्या की गई है। पुलिस परिजनों की शिकायत पर इस मामले को लूट के साथ भी जोड़कर देख रही है। पिल्लू खेड़ा के गांव खरक गागर का रहने वाला 42 वर्षीय सुरेश कुमार अपना ट्राला चलाता था।
विज्ञापन


रविवार रात करीब एक बजे सुरेश पिल्लू खेड़ा की अनाज मंडी से रादौर के लिए धान लोड करने के बाद चला था लेकिन सोमवार देर शाम तरावड़ी पुलिस ने सूचना मिलने पर गांव सग्गा के समीप सुरेश का शव बरामद किया। वारदात स्थल से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ने सुरेश का ट्राला बरामद किया।

परिजनाें का आरोप है कि ट्राले में धान की बोरियों में से सौ बोरियां कम हैं। पुलिस ने ट्राले को धान सहित कब्जे में ले लिया है। मृतक सुरेश कुमार के चाचा पालाराम ने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद सुरेश अपने घर आया करता था लेकिन रविवार को ट्राले में माल लोड करने के बाद करीब 11 बजे सुरेश ने अपने घर फोन पर बात की थी।

बताया था कि कुछ ही देर में माल लोड कर वह रादौर के लिए रवाना हो जाएगा और दो दिन बाद लौटेगा लेकिन सोमवार को तरावड़ी पुलिस ने सुरेश की हत्या होने की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि हत्यारे ने सुरेश की हत्या करने के बाद ट्राला से धान की बोरियां भी लूट ली हैं।

पालाराम ने बताया कि मृतक चालक सहित दो भाई है। मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है। तीनों बच्चे पांच से नौ साल की आयु के बीच में है। तरावड़ी थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान पता लगाया जाएगा कि सुरेश ट्राले में धान की कितनी बोरियां लेकर पिल्लू खेड़ा से चला था और मौके पर कितनी बोरियां बरामद हुई हैं। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। ऐसा लगता है कि हत्या गला दबाकर की गई है।

बारहवीं के छात्र ने स्कूल में निगला जहर
घरौंडा के गांव बरसत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के एक छात्र ने सोमवार दोपहर को स्कूल में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ लेने के बाद छात्र बेहोश हो गया।

बेहोशी की हालत में उसको उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन हालात ज्यादा नाजुक होने पर करनाल रेफर कर दिया गया। गांव बरसत निवासी छात्र के पिता ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बारहवीं में उनका बेटा पढ़ता है।

मंगलवार दोपहर लगभग बारह बजे उसने क्लास में जहरीला पदार्थ निगल लिया। छात्रों ने इसकी सूचना स्कूल के प्रिंसिपल को दी। स्कूल के स्टाफ में अफरातफरी मच गई और पूरा स्टाफ आनन-फानन से क्लास में पहुंचा और मामले की जानकारी ली। थोड़ी देर में छात्र बेहोश हो गया।

प्रिंसिपल ने इसकी सूचना तुरंत छात्र के परिजनों को दी। परिजनों ने उसको उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण करनाल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्चे का यहां इलाज चल रहा है लेकिन वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम की उसने यह कदम क्यों उठाया। पिता ने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह आठ बजे स्कूल के लिए गया था। बाद में उन्हें सूचना दी गई कि गौरव बेहोश है।

दुकान से ढाई लाख के मोबाइल चोरी
करनाल के बस अड्डे पर स्थित मोबाइल रिपेयर की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने सोमवार रात को 70 मोबाइल चुरा लिए। चोरों ने दुकान से ढाई लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है।

चोरी के बाद चोरों ने दुकान का शटर बंद किया लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने मुआयना करने के बाद जांच तेज कर दी है। बस अड्डे के सामने बनी मोबाइल मार्केट में दुकान नंबर 14 से चोरों ने सोमवार रात 70 मोबाइल सेट चुराने की वारदात को अंजाम दिया।

दुकान मालिक अमित गोयल ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद गांव पूंडरक चला गया था। रात करीब तीन बजे मार्केट के चौकीदार ने दुकान के ताले काटकर वारदात होने की सूचना दी। उन्होंने मौके पर आकर देखा कि 70 रिपेयर करने वाले मोबाइल व कुछ पार्ट चुरा लिए गए हैं।

दुकान के शटर पर लगे ताले काटने के बाद शटर खोलकर वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान का शटर नीचे कर गए थे। जब चौकीदार ने देखा तब तक चोर फरार हो चुके थे। चोरी मोबाइलों की कीमत ढाई लाख है।

जहर से युवक की जान गई
करनाल के असंध के गांव पाढ़ा में एक युवक ने गलती से जहरीली दवा गटक ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जलमाना पुलिस ने मृतक के भाई बलिंदर के बयान पर कार्रवाई की है।

पाढ़ा का रहने वाला 26 वर्षीय दिनेश सोमवार की देर रात घर पर रखी जहरीली दवाई को गटक गया। दवा गटकने के बाद दिनेश की बिगड़ती हालत देखी तो परिजनों ने उसे उपचार के लिए करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां मंगलवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया।

लापता महिला का सात माह से नहीं लगा सुराग
करनाल में करीब साढ़े सात महीने पूर्व अपने दो बेटों के साथ घर से गई महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने संदेह जताया कि उनकी बहू का बच्चों सहित अपहरण हो गया है।

मामले में सदर थाना पुलिस ने महिला के ससुर की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि नगला फार्म निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि उनके पुत्र बलदेव सिंह की पत्नी अमरजीत कौर सात अप्रैल को छह वर्षीय बेटे जसपाल सिंह व चार वर्षीय जसनप्रीत के साथ घर से गई थी।
विज्ञापन


साढ़े सात महीने बीत जाने के बाद भी उनका सुराग नहीं चल पाया है। उन्हें संदेह है कि उसकी पुत्रवधु व दोनो पौत्रों का किसी ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें