कुरुक्षेत्र की रहने वाली दो चचेरी बहनों ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। दोनों युवतियों ने नहर में कूदने से पहले अपने मोबाइल और बैग नहर किनारे रख दिए थे।
इंद्री में बुधवार दोपहर कुरुक्षेत्र की रहने वाली दो चचेरी बहनों ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। दोनों युवतियों ने नहर में कूदने से पहले अपने मोबाइल और बैग नहर किनारे रख दिए थे। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। दोनों की तलाश शुरू हुई, लेकिन पानी के तेज बहाव में दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के गांव बजीदपुर निवासी निशा उम्र 26 साल और रीना उम्र 23 साल के रूप में हुई है। दोनों अविवाहित थीं और भादसो की एक फैक्टरी में पिछले करीब दो साल से काम कर रही थीं। उनके चाचा संदीप कुमार के अनुसार, परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।
भाई को बोली- मैं ठीक नहीं, हरिद्वार ले चलना
भाई प्रवीन कुमार ने बताया कि रीना का पालन पोषण उसने ही किया है। परसों कॉल भी किया था और उसने मुझसे कहा था कि 19 जुलाई को मुझे हरिद्वार ले जाना। उसने अपने भाई को बताया था कि मैं ठीक नहीं हूं।