फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलोखेड़ी में भीषण सड़क हादसा: कार का दरवाजा खुलने से गिरे बाइक सवार, डंपर से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत

Tue, 16 Jun 2026 11:11 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

नीलोखेड़ी क्षेत्र के संगोहा गांव निवासी संकेत (14) और देव (14)  अपनी मां के साथ ननिहाल गए हुए थे। उनके मामा बाइक से उन्हें वापस घर छोड़ने आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही नीलोखेड़ी के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने बिना देखे अचानक दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामा की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


नीलोखेड़ी क्षेत्र के संगोहा गांव निवासी संकेत (14) और देव (14)  अपनी मां के साथ ननिहाल गए हुए थे। उनके मामा बाइक से उन्हें वापस घर छोड़ने आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही नीलोखेड़ी के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने बिना देखे अचानक दरवाजा खोल दिया। बाइक सीधे दरवाजे से टकराई और चारों सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आए राजस्थान नंबर के डंपर ने बच्चों को रौंद दिया। हादसे में दोनो भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

डंपर चालक काबू, कार चालक फरार
हादसे के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि कार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही बच्चों के दादा-दादी का निधन हुआ था, और अब इस हादसे ने माता-पिता की पूरी दुनिया उजाड़ दी है। गांव में इस समय मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें