फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक

Fri, 29 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.विजेता ​खिलाड़ियों के साथ  प्राचार्य डा. सर्बजीत कौर। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र में ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा की ओर से किया गया था। इसमें खिलाड़ी कृष्णा ने रजत पदक और गर्गी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एथलीट स्पोर्ट्स एकेडमी से 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। दोनों खिलाड़ी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं। एथलीट स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक अनमोल ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का यह शानदार परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को तैयार करने में प्रशिक्षक विनोद और तनु की मेहनत और मार्गदर्शन का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें