तरावडी श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्वयं
तरावड़ी। नत्था सिंह नगर में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्याम बाबा के स्वरूप को फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। जींद से आई भजन गायिका मन्नु जींद व भजन गायक ईश्वर जांगड़ा ने अपने भजनों से श्याम प्रेमियों का झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के संरक्षक विनीत बंसल ने बताया कि मंदिर में हर एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन होता है। दूर-दूर लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर के मुख्य सेवक विनीत बंसल, अशोक बंसल, नितेश मंगल, अंकुर गर्ग आदि उपस्थित रहे। संवाद