फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Thu, 12 Feb 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ गांव में पहुंचे दोनो खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। गोंदर गांव से दो खिलाड़ियों प्रीती राणा व अजय भार्गव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। 8-9 फरवरी को पावर लिफ्टिंग जीपीबीआई की ओर से दुबई में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
बुधवार को गांव आने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रीति राणा ने 160 किलो भार वर्ग में फुल पावर लिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में पदक हासिल किया। प्रीति राणा मूल रूप से गोंदर गांव की रहने वाली हैं। शादी कैथल के गांव में हुई है। वह प्रदेश स्तर पर पावर लिफ्टिंग में पांच बार मिस्टर हरियाणा का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 26 जनवरी को मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने 23 देशों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अप्रैल माह में होने वाली प्रतियोगिता में यदि सलेक्शन होता है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगला मुकाबला आस्ट्रेलिया में आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें