फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका-यूरोप ट्रेड समझौते से चावल उद्योग को होगा लाभ

विज्ञापन
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का सम्मान करते हुए संगठन के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंगला एवं संजय गुप्ता
विज्ञापन
तरावड़ी। अमेरिका और यूरोप के बीच हुए आपसी ट्रेड समझौते से भारतीय चावल उद्योग और किसानों के लिए लाभ होगा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंगला और संजय गुप्ता ने उद्योग मंत्री पीयूष से इस संबंध में मुलाकात की। देवेंद्र सिंगला ने कहा कि यदि टैरिफ और व्यापारिक बाधाएं कम होती हैं तो भारतीय चावल की मांग बढ़ेगी। निर्यातकों को अच्छी कीमत मिलेगी, इससे किसानों का भी लाभ होगा।हरियाणा, विशेषकर तरावड़ी और आसपास का क्षेत्र, बासमती चावल उत्पादन और निर्यात के लिए विश्वभर में पहचान रखता है।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार निर्यात को बढ़ावा देने और भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उम्मीद जताई कि आने वाले समय में चावल उद्योग को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे हरियाणा के हजारों किसान और उद्योग से जुड़े श्रमिक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें