- किक बॉक्सिंग में दमखम दिखाएंगे भव्य और देवांश
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। भव्य और देवांश का चयन कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय सावेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की बदौलत हुआ है। अब यह दोनों खेल सावेट एसोसिएशन की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नौ से 12 फरवरी तक आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
उनके कोच राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ी खेल मैदान में खूब पसीना बहाकर लगातार अभ्यास करते हैं। यहां के खिलाड़ी काफी समय से करनाल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका चुके है। अब तक यहां के खिलाड़ी 38 पदक जीत चुके हैं और अब एशियन चैंपियनशिप में एक बार फिर से करनाल का नाम रोशन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को विधायक जगमोहन आनंद ने नेहरू पैलेस में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में खिलाड़ियों को बधाई दी।