फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेशी नंबर से फोन करके दो जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Tue, 18 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गढ़ी बीरबल गांव के रेत की खान में काम करने वाले कर्मचारी केतन को विदेशी नंबर से कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई। केतन ने गांव चंद्राव के गुरनाम सिंह पर इस संबंध में आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी से उनकी पुरानी रंजिश है।
इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में केतन सिंह ने बताया कि वह रेत की खान में नौकरी करते हैं। करीब पांच महीने पहले गुरनाम सिंह ने रंजिश के चलते उनकी रेत से भरी गाड़ियों को तोड़ दिया था। उनसे मारपीट की थी। घटना के बाद रेत ठेकेदार की शिकायत पर नामजद केस दर्ज हुआ था। तभी से गुरनाम सिंह उनसे रंजिश रखता है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी दी, टांग तोड़ देंगे

केतन के अनुसार 10 नवंबर की रात को 10:30 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। नंबर भारत का नहीं था। कॉल करने वाले ने कहा था कि उनका गुरनाम सिंह के साथ झगड़ा है। गुरनाम के कहने पर ही वह फोन कर रहा है। धमकाया कि वह मौका मिलते ही उसकी टांगें तुड़वा देंगे या फिर गोली मार देंगे। वे किसी भी समय गुंडों के जरिए उसे खत्म करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें