संवाद न्यूज एजंेसी
करनाल। जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
गोंदर गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को उसके पिता मंगत राम (77) साइकिल पर सवार होकर औगंद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उन्हें अस्पताल में लेकर गए जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं, दूसरे मामले में खराजपुर गांव निवासी रामशरण ने बताया कि उसका भतीजा बाइक पर सवार होकर जा रहा था।
गांव के समीप ही एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।